Pinterest Business
Business
  • Pinterest के बारे में
  • सामग्री बनाएं
  • विज्ञापन
  • समाचार + इनसाइट्स
  • संसाधन
लॉग इन करें
साइन अप करें

Pinterest कैसे काम करता है

Pinterest एक विज़ुअल डिस्कवरी प्लेटफ़ॉर्म है जहां लोग आइडिया खोजते हैं, सेव करते हैं और खरीदारी करते हैं। लोग इसका उपयोग अपने भविष्य की कल्पना करने के लिए करते हैं, रोज़मर्रा के फ़ैसलों से लेकर जीवन की बड़ी उपलब्धियों तक।

अकाउंट बनाएँ
एक अश्वेत आदमी के हाथ, अंगुलियां आपस में गुंथी हुई हैैं
एक पीली कश्ती में एक श्वेत महिला और पीछे दूर पहाड़ दिख रहे हैं
टोस्ट पर एवोकाडो स्वर्ल्स

हर पिन एक संभावना है

ज़रूरी नहीं कि लोगों को जो चाहिए, उसे बताने के लिए उनके पास हमेशा सही शब्द मौजूद हों। पर जब वह चीज़ उनकी नज़रों के सामने आती है, तो वे जान जाते हैं। जब वे Pinterest के कंटेंट (जिन्हें “पिन” कहते हैं) को ब्राउज़ करते हैं, तो वे बारीकी से अपनी पसंद-नापसंद तय करते हैं और परफ़ेक्ट आइडिया ढूंढ लेते हैं। 

और यह सफ़र यहीं खत्म नहीं होता। लोग उन पिनों पर कार्रवाई करते हैं जिन्हें वे सबसे अधिक पसंद करते हैं—उन्हें बाद के लिए सेव करते हैं, अधिक जानकारी के लिए क्लिक करते हैं और उनके ज़रिए खोजे गए उत्पाद खरीदते हैं।

आउटडोर अड्वेंचर चित्रों का एक कोलाज, जिसमें जंगल में एक टेंट, कैम्प फ़ायर पर खाना पकाना, तथा रेतीले समुद्र तट पर हाथ से पकड़ी जाने वाली कॉफ़ी बनाने की मशीन शामिल है, जिस पर "खोजें" और "शॉप" बटन बने हैं।

आगे की योजना बनाना

Pinterest पर लोग कुछ नया करने के लिए आते हैं। वे अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी को रोचक बनाने (डिनर रेसिपी, होमवर्क के टिप्स), कुछ खास पलों का जश्न मनाने (जन्मदिन, पार्टी, बकेट लिस्ट ट्रिप्स) और आगे क्या करना है यह प्लान करने (घर की मरम्मत, कॉलेज, घर में नन्हे मेहमान का स्वागत) के लिए यहाँ आते हैं।

बिल्कुल सही खोज करने की गाइड

स्क्रॉल करते हुए लोग इस बारे में आइडिया इकट्ठे करते हैं कि आगे क्या आज़माना है। वे Pinterest का जितना अधिक उपयोग करते हैं, उन्हें मिलने वाले पर्सनलाइज़्ड सुझाव उतने ही बेहतर होते जाते हैं।

कुछ पिन नए कौशल और गतिविधियाँ सिखाने वाले वीडियो या ट्यूटोरियल के बारे में होते हैं। रेसिपी और DIY प्रोजेक्ट्स से लेकर वर्कआउट तक, लोगों को क्रिएटिव आइडिया और टिप्स देखना अच्छा लगता है।

An Asian woman with long blue hair and bright red lipstick wearing a pink coat
55.3 करोड़हर महीने 55.3 करोड़ लोग Pinterest का उपयोग करते हैं¹

सही दर्शक। सही जगह। सही समय।

आपको अपने सबसे जोशीले और वफ़ादार दर्शक Pinterest पर मिलेंगे। हर कोई नई चीजें आज़माना चाहता है—यानि कि Pinterest हर किसी को आकर्षित करता है। नई Z पीढ़ी के विद्यार्थियों और इक्कीसवीं सदी के लोगों से लेकर घूमने के शौकीन रिटायर्ड लोगों तक, हर कोई नए-नवेले और प्रैक्टिकल आइडियाज़ पाने के लिए यहां आता है।

दर्शकों के आंकड़े देखें

ब्रांड पूरे फ़नल में मजबूत परिणाम देखते हैं

लोग यहाँ नए आइडिया और प्रॉडक्ट ढूँढ़ने आते हैं—इसलिए वे आपकी बात ध्यान से सुनना चाहते हैं। यानि कि अपने दर्शकों के साथ आपको सार्थक परिणाम मिलते हैं और मजबूत संबंध बनते हैं।

शुरुआत करने के लिए, मुफ़्त बिज़नेस अकाउंट के लिए साइन अप करें। आपको एनालिटिक्स, विज्ञापन और खास पिन फ़ॉर्मेट जैसी अतिरिक्त सुविधाएँ मिलेंगी। ये सभी आपकी मदद के लिए बनाए गए हैं ताकि आप अपने लक्ष्य तक पहुँच सकें।

बहुउद्देश्य का मतलब है ज़्यादा ग्राहक

एक आधुनिक किचन, जिसमें ईंट की दीवारें, सफ़ेद काउंटर टॉप और स्टील ग्रे अलमारियां हैं
Wickes की बिक्री में बढ़ोतरी हुई

Exposing Pinterest users to both CPM and CPC ads saw conversion rates rocket by 222%, reveling the trie value of running full-funnel activity on the platform.2

कहानी पढ़ें →
Jomely Breton मुस्कुराते हुए और कैमरे की ओर मुड़ते हुए, उन्होंने चमकीला पीला ब्लेज़र पहना है, और बैकग्राउंड में एक रंग-बिरंगी दीवार है
Jomely Breton के दर्शकों की संख्या बढ़ी

Pinterest ने फ़ैशन और ट्रैवल एक्सपर्ट की एक महीने में 148% फ़ॉलोअर्स अधिक बढ़ाने में मदद की, और उन्हें गहरा जुड़ाव रखने वाले दर्शकों के साथ जोड़ा।3

उनकी प्रोफ़ाइल देखें ↗

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिज़नेस अकाउंट से ब्रांड्स, क्रिएटर्स और व्यापारियों को Pinterest से ज़्यादा से ज़्यादा लाभ पाने में मदद मिलती है। आपको एनालिटिक्स, विज्ञापनों और खास कंटेंट फ़ॉर्मेट तक पहुँचने का मौका मिलेगा। बिज़नेस अकाउंट मुफ़्त हैं, और साइन अप करने में बहुत कम समय लगता है।

विस्तृत विश्लेषिकी जैसे खास टूल्स का लाभ उठाने के लिए क्रिएटर्स को Pinterest व्यवसाय खाता बनाना चाहिए। इसे “व्यवसाय खाता” कहा जाता है, पर यह क्रिएटर्स के लिए भी है। आप नए अकाउंट के लिए साइन अप कर सकते हैं, या अपने पर्सनल खाते को व्यवसाय खाते में बदल सकते हैं। Pinterest के निर्माता टूल के बारे में अधिक जानकारी के लिए, हमारी समर्पित निर्माता वेबसाइट देखें।

Pinterest पर, कंटेंट समय के अनुसार क्रमबद्ध नहीं है—यह व्यक्तिगत होता है। आपका कंटेंट खास उसी समय दिखाई देता है जब लोग आज़माने, खरीदने या कार्रवाई करने के लिए कुछ ढूंढ रहे होते हैं।

लोग यहां केवल अन्य लोगों की पोस्ट को पसंद करने या नवीनतम समाचारों को स्क्रॉल करने नहीं, बल्कि नए आइडियाज़ ढूंढने और कुछ नया करने के लिए आते हैं। इसका मतलब है कि वे सक्रिय रूप से ब्रांड, मर्चेंट्स और क्रिएटर्स का कंटेंट देखना चाहते हैं।

बिल्कुल! Pinterest पर कॉन्टेंट प्रकाशित करने के लिए आपके पास अपनी वेबसाइट होना ज़रूरी नहीं है। शुरुआत करने के लिए आपको बस एक Pinterest व्यवसाय खाता चाहिए। आप Pinterest ऐप में ही एसेट्स अपलोड कर सकते हैं, पिन बना सकते हैं, और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। आप अपने सोशल नेटवर्क अकाउंट्स को Pinterest से कनेक्ट कर सकते हैं जिससे अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म्स के बीच कॉन्टेंट शेयर करना आसान हो जाता है।

आपके दर्शक नए-नवेले और अनोखे आइडिया पाने के लिए Pinterest का उपयोग कर रहे हैं। आकर्षक दिखने वाली कहानी से उन्हें प्रभावित करें, या लोग आगे क्या आज़माना चाहते हैं इस आधार पर कंटेंट बनाने के लिए Pinterest Trends का उपयोग करें।

पता है सबसे अच्छी बात क्या है? आपका कंटेंट Pinterest पर हमेशा के लिए रहता है। यह किसी निश्चित समय के बाद गायब नहीं हो जाता, इसलिए आपके पिन के पब्लिश होने के लंबे समय बाद भी लोग इसे ढूँढ़ सकते हैं।

पूछने के लिए धन्यवाद, दोस्त। सबसे पहले, एक मुफ़्त बिज़नेस अकाउंट बनाएँ। इसके बाद, हमारी शुरुआत करने की गाइड देखें जिसमें बिज़नेस टूल्स और सुविधाएँ भी हैं।

शुरुआत करें

अकाउंट बनाएँ

हिन्दी

  • English (US)
  • Bahasa Indonesia
  • Bahasa Malaysia
  • Čeština
  • Dansk
  • Deutsch
  • English (Australia)
  • English (Canada)
  • English (India)
  • English (UK)
  • Español
  • Français
  • Italiano
  • Magyar
  • Nederlands
  • Norsk bokmål
  • Polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Europeu)
  • Română
  • Slovenčina
  • Suomi
  • Svenska
  • Tagalog
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • Русский
  • Українська
  • हिन्दी
  • ภาษาไทย
  • 한국어
  • 日本語

क्विक लिंक

  • व्यवसाय समुदाय
  • ब्रांड के दिशा-निर्देश

कम्पनी

  • Pinterest के बारे में
  • Newsroom
  • कैरियर
  • निवेशक

Pinterest की अन्य सुविधाएं

  • सहायता केंद्र
  • क्रिएटर्स
  • डेवलपर्स
  • © 2025 Pinterest

  • सेवा की शर्तें
  • कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
  • गोपनीयता नीति
  • कुकी नीति
  • वैयक्तिकृत विज्ञापन
  • Pinterest स्टेटस
Pinterest Business को फ़ॉलो करें
Pinterest Icon
Linkedin Icon
X Icon